Thursday, 19 January 2023
नर्मदेश्वर मंदिर का वार्षिक कार्यक्रम संपन्न
ओंकार सिटी जयपुर हल्द्वानी में गुरुवार 19 जनवरी 2023 को नर्मदेश्वर मंदिर का वार्षिक कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाया, जिसमें लगभग 450 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया गया. इस कार्यक्रम में सुबह से गणेश पूजन हवन कन्या पूजन के पश्चात विशेष कार्यक्रम के तहत 90 वर्षों से भी अधिक आयु वर्ग के जिसमें श्रीमती हेमा तिवारी श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्री नारायण जोशी श्रीमती शांति देवी श्री कृष्ण चंद्र पंत श्री गोविंद अस्वाल, श्रीमती देवकी आदि सहित कुल 9 लोगों को माल्यार्पण एवं दुशाला से सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही मेयर डॉक्टर जोगिंदर सिंह रौतेला ने भी प्रतिभाग कर इस कार्यक्रम का प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से आम जनमानस में सद्भाव एवं लोक कल्याण की भावना से सभी के मंगल की कामना की गई कार्यक्रम समिति में विजय तिवारी, मोहन सिंह बिष्ट मदन बिष्ट हेम जोशी , शंकर सिंह देवड़ी,आरसी पुरोहित कुंदन अधिकारी, उत्तम नाथ जयसवाल, पान सिंह बोरा, सतीश तिवारी के अतिरिक्त महिला टीम के मुख्य रूप से दुर्गा तिवारी, नीमा गोस्वामी , प्रेमा तिवारी, गीता पांडे, चंपा तिवारी, लक्ष्मी, विमला, ममता त्रिपाठी सहित कई महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन नृत्य किया गया।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment