Monday, 21 August 2017
अब फलों से लकदक होंगे गावं
खटीमा। कृषि विभाग की कवायद रंग लाई तो जल्द ही खटीमा के गाव फलो से लदे होंगे ,इसी उद्देश्य से उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड द्वारा किसानों को निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया गया। सोमवार को मण्डी परिसर मे पौधा विवरण कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पौधों का वितरण किया गया। पौधा वितरण के दौरान विधायक धामी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है इसके लिए सभी लोगो को आगे बढ़कर वृक्षारोपण करना होगा तभी हम पर्यावरण को संतुलित रख पायेगें। मण्डी समिति अध्यक्ष नरेन्द्र ठुकराठी ने कहा कि समिति द्वारा विकास खण्ड मे आम, कटहल, लीची अमरूद आदि के कुल बीस हजार फलदार पौधों का वितरण ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किसानों को वितरित किये गये। मण्डी सचिव सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि उक्त पौधांे का वितरण कृषि उत्पानद विपणन बोर्ड द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना के तहत किसानों को वितरित किये जा रहे है। पौधा वितरण के दौरान विधायक धामी ने मण्डी परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान हिमांशु बिष्ट, उम्मेद सिंह रौतेला, कृष्णा नेगी, तौकीर अंसारी, बलकार सिंह, उमेश प्रजापति, रेखा सोनकर, संतोष अग्रवाल, कमल किशोर माहरा, संजय बोहरा, भुवन पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, पूरन तिवारी, जीवन सिंह आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment