Monday, 10 July 2017
भारत ने कहाँ पटकनी दे दी चाइना को
भुवनेश्वर में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनिशप में भारत ने अपना दबदबा दिखाकर खेल महाशक्ति बन चुके चीन को पछाड़ दिया है. भारत ने चैंपियनिशप में रविवार को पांच स्वर्ण पदक जीते और पदक तालिका में टॉप पर रहकर इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही भारत ने चीन को दूसरे स्थान पर खिसका दिया है.रविवार को भारत के खाते में 5 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल हुए. इसके साथ ही भारत 29 पदकों (12 स्वर्ण, 5 रजत और 12 कांस्य) के साथ टॉप पर रहा. वहीं चीन ने 20 पदकों (8 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. रविवार को चीन के खाते में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक आया. बता दें कि इससे पहले भारत का एशियाई चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 पदकों (10 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य) का था.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment