Monday, 19 June 2017
अनूठे ढंग से मनाया राहुल का जन्मदिन
खटीमा के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। सोमवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज टम्टा के नेतृत्व में राहुल गांधी के जन्म दिन पर कुष्ट आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों व उनके बच्चो साथ जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने कुष्ट आश्रम में बच्चों को काॅपी पेंसिल वितरित कर मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान प्रदीप कुमार, कमल गहतोड़ी, गौरव अग्रवाल, राहुल कुमार, अशरफ, उपेन्द्र, अरविन्द, आसिफ, अंकित सिंह, लक्की सिंह, नरेन्द्र आर्य, सुनील चन्द आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment