Tuesday, 27 June 2017
किसान की मौत पर सियासत शुरू
खटीमा। कंचनपुरी में कर्ज में डूबे किसान रामऔतार के खुदखुशी करने के बाद जनप्रतिनिधि व प्रशासन की टीम ने पंहुचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए शासन-प्रशासन से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने की बात कही। शनिवार की रात ग्राम सभा हल्दी पचपेड़ा के कंचनपुरी निवासी किसान रामऔतार ने बैंक नोटिस आने के बाद तनाव में आकर खुदखुशी कर ली थी। जिससे शासन-प्रशासन में हड़कम्प मच गया था। इधर मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने किसान की खुदखुशी के मामले में ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी को मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये है। वहीं जिलाधिकारी ने खटीमा एसडीएम को मजिस्टेªटी जांच सौंपकर 10 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये है। सोमवार को खुदखुशी करने वाले किसान के घर क्षेत्रीय भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी, जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चैहान, विधायक करन सिंह मेहरा, एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, सीओ हरीश मेहरा, कोतवाली चंचल शर्मा, तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट, नायब तहसीलदार जोगा सिंह, किसान नेता प्रकाश तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नंदन सिंह खड़ायत, भाजपा जिला महांमत्री गोपाल बोरा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, भाजपा नानकमत्ता मंडल महामंत्री भुवन जोशी, रमेश जोशी, कांग्रेस के दयाकिशन कलौनी, बाॅबी राठौर, देवेन्द्र कन्याल, नासिर खान, आदि लोग पहुंचे और मृतक किसान के परिजनों को सांत्वना दी और परिवार को सरकार से हरसम्भव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment