Sunday, 11 June 2017
क्या हुआ जब अचानक लोगों के घरों में घुसने लगा पानी
खटीमा के सीमांत क्षेत्र मेलाघाट में यूपी के सिंचाई विभाग अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते सिंचाई नहर के ओवर फ्लो होने से पानी आबादी क्षेत्र में आ गया और ग्रामीणों के घरों में घूस गया। साथ ही किसानों की गन्ने की फसल डूब गई। ग्राम सभा सिसैया मेलाघाट बंदा में रविवार को अचानक यूपी के अधीन सिंचाई नहर ओवर फ्लों हो गई। नहर के ओवर फ्लों होने से पानी आबादी क्षेत्र में आ गया। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घरों में पानी घूसने पर घरेलू सामान को बचाने में जुट गये। नहर के ओवर फ्लो होने पर ग्रामीण में यूपी सिंचाई अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने घरों में पानी घूसने व किसानों की गन्ने की फसल डूबने की सूचना विधायक पुष्कर सिंह धामी को दी तथा उनके विधानसभा सत्र में होने के चलते भाजपा नेता नवीन बोरा मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने सिंचाई नहर के ओवर फ्लो होने से घरों व खेतों में भरे पानी का जायजा लिया और यूपी सिंचाई विभाग के खिलाफ ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में पानी भरने से उनकी गन्ने की फसल नुकसान हुआ है। बोरा ने ग्रामीणों की समस्या से विधायक धामी को अवगत कराया। धामी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता कर सिंचाई नहर का पानी कम करने के निर्देश दिये। पानी कम होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a comment