Sunday, 11 June 2017
युवा कांग्रेसियों ने फूंका शिवराज सरकार का पुतला
खटीमा। भाजपा सरकार पर मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर पुलिस से गोलियां चलवाने का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश सरकार पर किसानांे की हत्या करने का आरोप लगाते तत्काल सरकार भंग करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा पुलिस से गोलियां चलावाकर किसानों को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने काह कि पूरे देश में किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। पूरे देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। इस दौरान रमेश रौतेला, पंकज टम्टा, नासिर हुसैन, गगनदीप सिंह, सूनील चंद, राजेश काण्डपाल, हिमांशु तिवारी, गोपाल चंद, ललित ज्याला, सूरज राणा, लक्ष्मण खर्कवाल, गौरव अग्रवाल, रमनदीप सिंह सेठी, विक्की चैहान, नफीस अंसारी आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment