अम्बेडकर को किया याद
डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं, भूतपूर्व सैनिक व स्वतंत्रता सेनानी संगठन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को विधायक पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पीलीभीत रोड पर अम्बेडकर नगर में स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। धामी ने कहा कि हम सभी को उनके द्वारा बताये गये मार्गों का अनुशरण कर उनके पद चिन्ह में चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान संतोष गौरव, एसआर गौतम, हिमांशु बिष्ट, दानबहादुर सिंह, महेन्द्र दिगारी, सतीश भट्ट, गम्भीर सिंह धामी आदि मौजूद थे। इधर पूर्व सैनिक संगठन व स्वतंत्रता सेनानी संगठन ने भी बाबासाहेब अम्बेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान ठाकुर भगवान सिंह, शिवशंकर भाटिया, हनुमान भण्डारी, होशियार सिंह, जितेन्द्र सिंह, राम किशोर, दीवान सिंह सैला, कूरी देवी, भगवती खोलिया आदि मौजूद थे।
No comments :
Post a Comment