मझोला के ग्रामीणों से क्या कहा विधायक ने
खटीमा
विधायक ने मझौला में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निस्तारण को लेकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। रविवार को विधायक पुष्कर सिंह धामी ने मझौला में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जनता का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने जनता दरबार में विधायक धामी को बिजली, पानी, सड़क, नाली निर्माण, सीसी मार्ग, विधवा, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, ट्रांसफार्मर लगाने आदि समस्याओं को रखा। धामी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों का उनको दूसरी बार विधायक चुनने पर आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए धामी ने समस्याओं से सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही। जन दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान बीडीओ एचसी जोशी, अजय मौर्या, पूरन बोरा, सतीश भट्ट, अजय मौर्या आदि मौजूद थे।
No comments :
Post a Comment