Saturday, 1 April 2017
आर एस एस ने किया पथ संचलन
खटीमा। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की ओर से वर्ष प्रतिपदा पर नगर में पथ संचलन कर समाज निर्माण का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता पार्वती प्रेमा जगाती, सरस्वती विहार एंव संघ के सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख डा. कृष्णवीर ने कहा कि वर्ष प्रतिपदा उत्सव संघ के 6 प्रमुख उत्सवों में एक है। शनिवार को स्वंय सेवक रामलीला मैदान में एकत्रित हुए मुख्य वक्ता डा. कृष्णवीर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया कि संघ व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज व राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगा है। इसके उपरांत स्वंय सेविको ने टनकपुर, मेलाघाट, सितारगंज, पीलीभीत रोड होकर पथ संचलन किया। इस मौके पर नगर संघ चालक रमेश अग्रवाल, विभाग प्रचारक चन्द्रशेखर, जिला बौद्धिक प्रमुख नीलाम्बर जोशी, बरीद सिंह, पवन अग्रवाल, महेश ओली, पीयुष शर्मा, गणेश, किशोर जोशी, पुष्कर सिंह धामी, गणेश ठकुराठी, गोपाल बोरा, हिमांशु बिष्ट, रंदीप पोखरिया, प्रणव मेहरोत्रा, बसंत जोशी, राकेश राणा, दिगम्बर कन्याल, भुवन जोशी, रमेश जोशी आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment