क्यों बन रहा है आबादी के बीच मछली तालाब,गौर करो सी एम साहब
खटीमा। सरकारी फार्म में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मच्छी तालाब के निर्माण से आबादी क्षेत्र में जल भराव होने की आशंका के चलते निर्माण कार्य रोकने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा खटीमा सरकारी फार्म में मत्स्य विभाग को 23 एकड़ भूमि मच्छी पालन के लिए तालाब निर्माण के लिए आबंटित की गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उक्त भूमि नगर के काफी नजदीक व आबादी के बीच में है तथा तालाब निर्माण से आबादी क्षेत्र की जल निकासी बंद हो जायेगी। जिसके कारण जल भराव होने से कई लोगों की खेती प्रभावित होने की सम्भावना है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उक्त भूमि खटीमा के विकास के लिए एक उपयुक्त साधन है। भविष्य में सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी बड़ी योजना को क्रियाविनित करेन के लिए ये जमीन प्रयोग में लाई जा सकती है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगरपालिका के विस्तार की सम्भावना है तथा सीमा विस्तार के बाद यह भूमि नगरपालिका क्षेत्र के भीतर आ जायेगी। नगर व आबादी के बीच तालाब होने से कई समस्याएं हो सकती है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि खटीमा क्षेत्र के आसपास नानकमत्ता सागर व शारदा सागर डैम उपयुक्त स्थान है जहां पर सरकार अपनी इस योजना को लागू कर सकती है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से इस योजना पर पुनः विचार करने की मांग की। इस दौरान हिमांशु बिष्ट, नंदन सिंह खड़ायत, धन सिंह सामंत, भुवन जोशी, रमेश जोशी,गम्भीर सिंह धामी, उमेश गुप्ता, ललित जोशी, बलदेव सिंह, संतोष अग्रवाल, नरेन्द्र दिगारी, जय चन्द, हयात सिंह आदि मौजूद थे

No comments :
Post a Comment